देहरादून, सितम्बर 5 -- श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल एवं उत्तराखण्ड एक्स सर्विसमैन लीग (यूईएसएल) के बीच शुक्रवार को एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गौरव रतूड़ी और उत्तराखण्ड एक्स सर्विसमैन लीग की ओर से यूईएसएल के प्रेसीडेंट मेजर जनरल एमएल असवाल एवं यूईएसएल के वाइस प्रेसीडेंट कर्नल अमित पांड्या ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। यह समझौता पूर्व सैन्य कर्मियों व अधिकारियों के साथ ही वर्तमान में सेवारत कर्मियों के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा का नया अध्याय खोलेगा। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल गैर-सीजीएचस लाभार्थियों को भी सीजीएचएस दरों पर ओपीडी व आईपीडी उपचार उपलब्ध कराएगा। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गौरव रतूड़ी ने बताया कि इस पहल से पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों को उच्चस्तरीय मेडिकल एवं सर्जिकल सेवाएं रियायती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.