सहारनपुर, जनवरी 3 -- सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी की जयंती के अवसर पर क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। मां शाकंभरी देवी के दर्शन से पहले बाबा श्री भूरादेव के दर्शन करने की मान्यता के चलते भूरादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। मान्यता है कि मां शाकंभरी देवी के दर्शन तभी पूर्ण माने जाते हैं, जब पहले बाबा भूरादेव के दर्शन किए जाएं। इसी विश्वास के साथ श्रद्धालु सबसे पहले सिद्धपीठ से लगभग एक किलोमीटर दूर स्थित बाबा भूरादेव मंदिर पहुंचे। यहां श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर बाबा का आशीर्वाद लिया, इसके बाद मां शाकंभरी देवी मंदिर की ओर प्रस्थान किया। भूरादेव मंदिर परिसर में सुबह से देर शाम तक श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। जय बाबा...