सहारनपुर, जनवरी 16 -- महानगर के प्रसिद्ध एवं पौराणिक श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बढ़ाने के लिए लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य कराए जाएंगे। नगर विधायक राजीव गुम्बर के प्रस्ताव पर शासन स्तर से स्वीकृति मिलते ही 60 लाख रुपये की प्रथम किस्त जारी कर दी गई है। दरअसल विधायक राजीव गुम्बर ने गत दिनों मुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री से मुलाकात कर मंदिर परिसर में सुविधाजनक विकास कार्य कराए जाने का प्रस्ताव रखा था। विकास कार्य मुख्यमंत्री पर्यटन स्थलों का विकास योजना के अंतर्गत किए जाएंगे। योजना के अनुसार मंदिर परिसर में मल्टी यूटिलिटी भवन का निर्माण, शौचालय, सोलर पैनल, 15 स्ट्रीट लाइट, बेंच, डस्टबिन, साइनेज, सबमर्सिबल पंप सहित पेयजल की समुचित व्यवस्था की जाएगी। इन कार्यों को कार्यदायी संस्था आवास विकास विभाग द...