चाईबासा, दिसम्बर 10 -- गुवा। बड़ाजामदा क्षेत्र में मंगसवार को श्री बालाजी इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग लिमिटेड ने कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। कंपनी की टीम ने खासजामदा बस्ती के गोप टोला, नायक टोला, कुम्हार टोला, रैंगो टोला, तांती टोला, मानकीसाई, आदिवासी टोला सहित खासदिरीबुरू, पाताहातु, कांतोरीया और गांवगुटु जैसे कई ग्रामीण इलाकों में घर-घर जाकर जरूरतमंद परिवारों को सैकड़ों कंबल बांटे। कार्यक्रम में बड़ाजामदा मुखिया पार्वती देवगम, दिरीबुरू मुण्डा मुकेश बोंबोगा, पूर्व मुण्डा रेनसो चातोम्बा समेत कई ग्रामीण मुण्डा, मानकी और डाकुवा मौजूद रहे। मौके पर कंपनी के सीएसआर अधिकारी अजीत कुमार श्रीवास्तव, अधिकारी टुन्नू कुमार पाण्डेय, सुदर्शन गोप, शिवशंकर गोप, नरेश चाम्पिया और शारदा चातोम्बा सक्रिय रूप से मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.