कानपुर, फरवरी 7 -- कानपुर, संवाददाता। श्री बांके बिहारी जी परिवार समिति द्वारा प्रथम महोत्सव का भव्य आयोजन मोतीझील स्थित लान नंबर दो में किया जा रहा है। यह धार्मिक एवं सांस्कृतिक महोत्सव 08 फरवरी से 15 फरवरी 2026 तक श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ आयोजित होगा। महोत्सव का शुभारंभ 8 फरवरी को सुबह 9 बजे भव्य कलश एवं पोथी यात्रा से होगा। यह 80 फिट रोड से प्रारंभ होकर कथा स्थल तक पहुंचेगी। दोपहर 2 बजे से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ होगा। उद्घाटन अवसर पर महापौर प्रमिला पांडेय मौजूद रहेंगी। यहां संजय गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, पंकज बंका, राम किशन अग्रवाल, विनोद मोरारका, अनुपम अग्रवाल, स्वरूप निगम, राजीव अग्रवाल, अजय अग्रवाल, विजय पाल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.