कानपुर, दिसम्बर 2 -- कानपुर। श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर, पनकी में हनुमान महायज्ञ के अवसर पर आरोग्यधाम ग्वालटोली ने मंगलवार को निशुल्क होम्योपैथिक स्वास्थ्य शिविर लगाया। हनुमान महायज्ञ भागवत रासलीला राम कथा के अवसर पर सर्दी के मौसम में बीमारियों से बचाव और प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए मथुरा, बनारस, वृंदावन एवं प्रयागराज से आए हुए साधु-संतों ने इसका लाभ उठाया। मुख्य अतिथि मथुरा से आए कथा व्यास पंडित सुरेश चंद्र तिवारी, विशिष्ट अतिथि वृंदावन से आए कथा व्यास पंडित अमित कुमार अग्निहोत्री, महामंडलेश्वर पनकी मंदिर जितेंद्र दास महाराज और आरोग्यधाम की संस्थापिका पुष्पा मोहन ने उद्घाटन किया। प्रधान व्यास सुरेश चन्द्र तिवारी मस्त जी ने कहा कि व्यक्ति को अपने कर्मों पर ध्यान देना चाहिए और भाग्य को कोसने या ईश्वर को दोष देने के बजाय अपने कर्मों को सु...