हजारीबाग, मई 12 -- हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि भगवान विष्णु के चौथे अवतार श्री नूसिंह भगवान का प्रगटोत्सव दिवस खपरियावां गांव स्थित श्री नृसिंह स्थान मंदिर में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर रविवार को गोधुलि बेला में श्री नृसिंह भगवान, माता लक्ष्मी, माता सरस्वती,जया,विजया सहित अन्य श्री विग्रह का अभिषेक किया गया।इसके बाद विशेष पूजा अर्चना की गई। सामुहिक महाआरती के बाद क्षमा प्रार्थना का आयोजन हुआ। इस दौरान भगवान नृसिंह की जयघोष से आसपास का क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। इस पावन अवसर पर भगवान नृसिंह का फूलों और तुलसी पत्र से विशेष श्रृंगार किया गया। यहां भगवान विष्णु का दशावतार मंदिर भी है। जहां पूजा अर्चना की गई। इस मौके पर नृसिंह स्थान मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया है। रात्रि में यहां हरि कीर्तन का आयोजन किया गया है।इस मौके पर पुजारी डा उपेंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.