गढ़वा, फरवरी 16 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय के समीप जोबरइया के बंडा पहाड़ स्थित श्री नीलकंठ महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भव्य पूजा-अर्चना की गई। उस दौरान यज्ञाधीश श्री आचार्य आशीष वैद्य के द्वारा महादेव की विधिवत पूजा अर्चना तथा भव्य आरती के साथ ही महादेव के प्रिय नंदीजी की प्राण प्रतिष्ठा की गई। महादेव को नाग और त्रिशूल भी समर्पित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य यजमान के रूप में उपस्थित महायज्ञ आयोजन समिति -सह- जागृति युवा क्लब के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार पाल ने उपस्थित श्रद्धालुओं का अभिनंदन करते हुए 8 मार्च से 16 मार्च तक आयोजित होने वाले श्री रुद्र महायज्ञ के कार्यक्रम के बारे में विस्तार से चर्चा की। विराट श्री रुद्र महायज्ञ के प्रधान संयोजक सह युवा समाजसेवी राकेश पाल ने 8 मार्च को आयोजित कलश यात्रा में सभी सनातन प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.