मुरादाबाद, मई 15 -- मुरादाबाद। आशियाना स्थित दुर्गा शक्ति मंदिर में श्री हरि नारायण कथा आयोजित की गई। कथा व्यास आचार्य कृष्ण शास्त्री ने कहा कि देवता श्री हरि नारायण यानि एक ही हैं। बाकी उनके विभिन्न स्वरूप हैं। इसलिए आप किसी की भी पूजा करें जाती उन्हीं के पास है। इसलिए यदि हम सीधे श्री हरि नारायण की ही पूजा करें तो वह सीधे उनके ही पास पहुंचेगी। वहां तुम्हारी जल्दी सुनवाई होगी। उन्होंने कहा श्री हरि नारायण सर्व ज्ञानी और सर्वोपरि हैं। उन्हीं की शरणागति मोक्ष प्राप्त कराने का सही मार्ग है। अंत में आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। व्यवस्था में जगदीश सरन, मोहिनी अग्रवाल, दीपिका राघव, मनोहर लाल, सुमन चौधरी, रानी सैनी, माला अग्रवाल, दीप्तिी रानी आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.