रामगढ़, फरवरी 8 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि गोला रोड स्थित अग्रसेन भवन के समीप आयोजित सांसद सामूहिक विवाह उत्सव 2026 समारोह सामाजिक समरसता, सहयोग और उत्साह का अद्भुत उदाहरण बनकर सामने आया। इस भव्य आयोजन का नेतृत्व हमारे सांसद मनीष जायसवाल ने किया, जिसमें श्री नारनौलिया अग्रवाल संघ की ओर से बारातियों का ऐतिहासिक और भव्य स्वागत किया गया। समारोह में पधारे सभी बारातियों का पुष्प वर्षा, माल्यार्पण और ढोल-नगाड़ों के साथ नाच-गान करते हुए जोरदार स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं की टोली ने पारंपरिक अंदाज़ में झूमते-गाते हुए अतिथियों का अभिनंदन किया, जिससे पूरा वातावरण उत्सवमय हो उठा। इस सामाजिक महोत्सव में बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। विशेष रूप से महिला समिति की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही। समिति की सदस्यों ने दुल्ह...