मुजफ्फरपुर, जनवरी 3 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। गोला रोड स्थित श्री दुर्गा स्थान मंदिर में पूर्णिमा के अवसर पर शनिवार को दुर्गा महारानी का महाशृंगार और महाआरती की गयी। इस अवसर पर महाप्रसाद का आयोजन किया गया। इस मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष धीरज कुमार, उपाध्यक्ष विजय कुमार, सचिव सुबोध कुमार, कोषाध्यक्ष उदय कुमार, संयोजक देवेंद्र चाचान, संरक्षक दिलीप कुमार, मंदिर प्रबंधक राधाकांत सिंह बबलू, कार्यकारी सदस्य देवदास गुप्ता, नित्यानन्द मेहता, संजय चूड़ीवाल, प्रेम मोटानी, सुमन कुमार, मनीष चतुर्वेदी, राजू रजक, आकाश कुमार, मुकेश कुमार, सानू आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...