देवरिया, फरवरी 16 -- रुद्रपुर, हिन्दुस्तान संवाद। महाशिवरात्रि के अवसर पर पौराणिक तीर्थ स्थली श्री दुग्धेश्वरनाथ मन्दिर में आस्था का सैलाब उमड़ा पड़ा। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच यहां पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने भगवान शंकर का जलाभिषेक किया। दूसरी काशी के नाम से विख्यात पौराणिक तीर्थ स्थली श्री दुग्धेश्वरनाथ मन्दिर में महाशिरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए रात में 11 बजे से आरती प्रारंभ कर दिया गया। आरती पूर्ण होते ही 12 बजे रात में मन्दिर का कपाट खोल दिया गया। जिसके बाद हर हर महादेव के जयकारे के साथ ही घण्टों की टंकार गूंजने लगे। आलम यह रहा कि दोपहर दो बजे तक जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का रेला लगा रहा। भारी भीड़ को देखते हुए एडीएम प्रशासन प्रेमनारायण सिंह स्वयं यहां कैम्प कर रहे थे। जबकि एसडीएम हरिशंकर लाल, सीओ रुद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.