रांची, मई 27 -- रांची। श्री डोरंडा बालिका उच्च विद्यालय, डोरंडा स्कूल का दसवीं परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। 93.80 प्रतिशत अंक के साथ रानी कुमारी स्कूल की टॉपर रहीं। 91.40 प्रतिशत अंक के साथ सरस्वती कुमारी सेकेंड और 87 प्रतिशत अंक के साथ नंदनी कुमारी थर्ड टॉपर रहीं। स्कूल से कुल 93 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुईं। 66 छात्राओं ने प्रथम और 27 ने द्वितीय श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण की। प्राचार्य उपमा पाल ने कड़ी मेहनत के लिए छात्राओं और उचित मार्गदर्शन के लिए शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.