अलीगढ़, सितम्बर 1 -- अलीगढ़। श्री गणेश संस्कार एवं सामाजिक संस्था द्वारा आयोजित गणेश महोत्सव के छठवें दिन सोमवार को बारिश के चलते महाकाल की भस्म आरती को स्थगित कर दिया गया। पदाधिकारियों ने मनका पाठ किया। संस्था के अध्यक्ष योगेश महाजन, महामंत्री कुंवर प्रमोद सेनानी, कोषाध्यक्ष शैलेश बार्ष्णेय ने बताया कि श्री रामायण के 108 मनका का पाठ संस्था के पदाधिकारी व सदस्यों ने मिलकर किया। इसके बाद आनंद पंडित ने श्री गणेश जी का पूजा, अर्चना कराई। मुख्य यजमान योगेश महाजन व रीना महाजन ने सपरिवार श्री गणेश जी का पूजन किया। संचालन प्रमोद सेनानी ने किया। कार्यक्रम में विजय महाजन, राजीव वार्ष्णेय, वैभव राठी, लविश गुप्ता, विशाल चंद्रा, विशाल महाजन, यशपाल सिंह लोधी, शेखर अग्रवाल, निखिल महाजन, पुरुषोत्तम गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, विशाल उपाध्याय मौजूद रहे।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.