कानपुर, जनवरी 21 -- कानपुर। श्री झूलेलाल शिव मंदिर, ब्लॉक गोविंदनगर में बुधवार को हेमू कालाणी का शहीदी दिवस मनाया गया। ब्रिटिश सरकार ने इसी दिन हेमू कालाणी को फांसी भर चढ़ा दिया था। उनकी प्रतिमा पर मनोज तलरेजा, बंटी सिधवानी, मनोज लालवानी, बलराम कटारिया आदि के माल्यार्पण के बाद पूरे समाज ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। अध्यक्ष श्यामलाल मूलचंदानी, सुरेश कटारिया, महेश मनचंदा, डॉ. सुरेश मदान, डॉ. सुरेश आहूजा, डॉ. अशोक पाहूजा, बंटी सिधवानी, संजू डाबरानी,नरेश फूलवानी, चंद्रभान मोहनानी, मुरारी लाल चुग, बिहारी लाल बजाज, बलराम कटारिया, गणेश बजाज, कैलाश नहलानी, अनिल डोडवानी, गौरव शिवानी, पण्डित माधव आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.