रांची, जुलाई 27 -- रांची, संवाददाता। श्री जीण माता प्रचार समिति रांची की ओर से आदि शक्ति श्री जीण माता जी का सावन सिंधारा उत्सव रविवार को स्थानीय स्वर्ण भूमि बैंक्वेट हॉल में हुआ। उत्सव की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। माता की ज्योत प्रज्ज्वलित की गई। पुरुलिया से आई भजन गायिका शीतल कटारूका ने माता के भजनों की शुरुआत की। अपने मधुर भजनों से उन्होंने पूरे उत्सव में जीण भक्ति रस की वर्षा की। उनके द्वारा गए गए प्रमुख भजन फूल बिछाओ आंगन में मेरी मैया आने वाली है... और आन पधारो झूला में मां भक्त करे मनुहार... जैसी भजनों पर भक्त काफी विभोर हुए। उत्सव में माता को चुनरी, मेहंदी, गजरा एवं निशान चढ़ाया गया। महाआरती एवं महाप्रसाद के साथ आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल, उपाध्यक्ष विजय पालड़ीवाल, सचिव नारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.