देहरादून, दिसम्बर 15 -- नई टिहरी। जौनपुर ब्लॉक के नैनबाग क्षेत्र के ग्राम टटोर, जयन्द्वार मल्ला, मोंगी, पन्तवाडी, चिलामु, मैर,बाण्डासारी, टंडान गांव, पाब, मुनोगी क्षेत्र के पंजीकृत 36 वरिष्ठ नागरिकों को चार दिवसीय श्री जागेश्वर धाम की यात्रा पर भेजा गया। पर्यटन विभाग ने तीर्थ यात्रियों की भोजन, आवास एवं गाईड की व्यवस्था गढवाल और कुमांऊ मण्डल विकास निगम के स्तर से करवाई है। परिवहन व्यवस्था विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई। यात्रा को क्षेत्र पंचायत सदस्य जयद्वार मल्ला, मंजु पंवार, ग्राम प्रधान पाब सुरेश कैन्तुरा, पूर्व ग्राम प्रधान चिलागु रणवीर सिह राणा व राम प्रसाद बिजल्वाण ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला पर्यटन विकास अधिकारी टिहरी सोबत सिंह राणा ने बताया कि इससे पूर्व एक यात्रा की बस प्रतापनगर ब्लॉक, जागणीधार ब्लॉक और एक यात्रा की बस देवप्...