रिषिकेष, अक्टूबर 7 -- शरद पूर्णिमा पर मधुबन आश्रम की ओर से मंगलवार को नगर में श्रीजगन्नाथ यात्रा निकाली गई। भक्तों ने रस्सी के सहारे भगवान जगन्नाथ का रथ खींचा। नगर के विभिन्न मार्गों पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर रथ यात्रा का स्वागत किया। रथ यात्रा के दौरान नगर हरे रामा हरे कृष्णा के भजनों से गूंजायमान हो उठा। मुनिकीरेती स्थित मधुबन आश्रम की ओर से 28वीं श्री जगन्नाथ रथ यात्रा का शुभारंभ मधुवन आश्रम के अध्यक्ष परमानंद दास महाराज, विरक्त वैष्णव मंडल के अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी दयाराम दास महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी ईश्वर दास महाराज ने संयुक्त रूप से किया। यात्रा में भगवान बलदेव, सुभद्रा और श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकी भी निकाली गई। आश्रम हरे रामा हरे कृष्णा के भजनों से गूंज उठा। यह यात्रा आश्रम से लेकर कैलाशगेट, भैरव मंदिर, चंद्रभागा पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.