पलामू, अक्टूबर 23 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। श्री चित्रगुप्त पूजा महोत्सव गुरुवार को शहर के नावाटोली मोहल्ले में कोयल नदी तट पर स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर एवं थाना रोड दुर्गा मंडप में श्रद्धा से मनाया गया। मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। मुख्य पुजारी सत्येंद्र नाथ मिश्रा एवं सुरेश दुबे ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा करवाई। यजमान सीताराम प्रसाद सिन्हा ने श्रद्धा के साथ भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज की पूजा की। दोपहर दो बजे से प्रसाद वितरण शुरू हुआ। समिति के सदस्यों ने बताया कि शाम में आरती एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। शुक्रवार को हवन के साथ महोत्सव का समापन होगा। कार्यक्रम में धर्मेंद्र नारायण, विवेक कुमार उर्फ अप्पू, धर्मेंद्र कुमार, किशोर कुमार, राजेश सिन्हा, कमल किशोर सिन्हा आदि सक्रिय हैं। सार्वजनिक श्री चित्रगुप्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.