पटना, अप्रैल 27 -- मीठापुर स्थित श्री गौड़ीय मठ मंदिर में अक्षय तृतीया (30 अप्रैल) से 21 दिवसीय श्रीकृष्ण चंदन शृंगार, फूल बंगला और झांकी महोत्सव की शुरुआत होगी। इसकी पूरी तैयारियां हो चुकी हैं। मौके पर भक्तों की ओर से सील बट्टा पर चंदन घिसने और फूल बंगला की सजावट में अपनी सेवा देंगे। चंदन यात्रा के दौरान राजधानी के मीठापुर स्थित सबसे पुराने श्रीकृष्ण मंदिर में भगवान के सभी अंग पर चंदन और कुमकुम का लेप लगाया जाएगा। उन्हें फूलों की मुकुट, हार और कपड़े पहनाकर सजाया जाएगा। 21 दिनों तक अलग-अलग वेश में पूजा : 21 दिवसीय महोत्सव में भगवान श्रीकृष्ण को प्रतिदिन अलग-अलग वेश में शृंगार और पूजन किया जाएगा। पहले और दसवें दिन श्रीकृष्ण को नटवर वेश, दूसरे दिन श्रीकृष्ण जन्म वेश में, तीसरे दिन राजाधिराज वेश में, चौथे दिन वन बिहारी वेश, पांचवें दिन वत्सहरण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.