रुद्रपुर, अक्टूबर 9 -- रुद्रपुर, संवाददाता। शैल सांस्कृतिक समिति (शैल परिषद) परिसर स्थित श्री गोल्ज्यू महाराज मंदिर का प्रथम स्थापना दिवस गुरुवार को श्रद्धा और हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 7 बजे पंडित कैलाश तिवारी द्वारा विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना और हवन के साथ हुआ। इस दौरान पारंपरिक वेशभूषा में सजे श्रद्धालु जोड़ों ने पूजा में भाग लिया। पूजन के उपरांत सुंदरकांड पाठ सम्पन्न हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता की। इसके पश्चात विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया, जिसमें देर शाम तक सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। धार्मिक आयोजन में मेयर विकास शर्मा, पूर्व कुलपति पंतनगर विश्वविद्यालय प्रो. बीएस बिष्ट, कमल जीना, भारत लाल साह, अध्यक्ष गोपाल सिंह पटवाल, महामंत्री दिवाकर पाण्डे, कोषाध्यक्ष डीके दनाई, स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.