काशीपुर, दिसम्बर 14 -- काशीपुर। समर स्टडी हॉल विद्यालय में शनिवार को अस्मिता शूटिंग बॉल लीग का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय एथलीट विजेंद्र चौधरी तथा विद्यालय की अध्यक्ष मुक्ता सिंह ने किया। इस प्रतियोगिता में 15 टीमों ने प्रतिभाग किया। जिसमें श्री गुरु नानक सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुंडेश्वरी ने प्रथम स्थान, होली एंजेल पब्लिक स्कूल खरमासा ने द्वितीय तथा गुरुकुल फाउंडेशन स्कूल कुंडेश्वरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता टीमों को ट्रॉफी एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सीबीएसई रिसोर्स पर्सन डॉ. सुनील त्रिपाठी, दीपिका अग्रवाल, उपासना यादव, कुलदीप सिंह, विद्यालय के डायरेक्टर अनुराग कुमार सिंह, पायल चौधरी, प्रधानाचार्य अनुज भाटिया आदि मौजूद रहे।

हिंदी ह...