रामगढ़, नवम्बर 5 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ का वातावरण मंगलवार को भक्ति और उत्साह से सराबोर हो उठा, जब श्री गुरु नानक देव के 557वें प्रकाश उत्सव के अवसर पर गुरुसिंह सभा, रामगढ़ की ओर से भव्य शोभायात्रा सह नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। शहर की गलियों में वाहे गुरु जी का खालसा, वाहे गुरु जी की फतेह के जयघोष गूंजते रहे। फूलों से सजे आकर्षक वाहन पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब की सवारी निकाली गई, जिसकी अगुवाई पंच प्यारे - सनप्रीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, गुनित सिंह, विंकल कालरा और रिंटू छाबड़ा - कर रहे थे। साथ ही सिख समाज की बच्चियां - गुरलीन कौर, तरनप्रीत कौर, हर्ष्मीत कौर, दमनप्रीत कौर और परमीत कौर - निशान साहिब लेकर चल रही थीं। यह दृश्य श्रद्धा, समर्पण और सिख परंपरा की गरिमा का प्रतीक बन गया। श्री गुरु नानक स्कूल के बच्चे अपने स्कूल ड्रेस में गु...