सहारनपुर, नवम्बर 5 -- श्री गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा की ओर से गुरमत समागम ग्राउंड में एक भव्य कीर्तन दरबार का भव्य आयोजन किया गया। कीर्तन दरबार की सफलता में श्री गुरु सिंह सभा के पदाधिकारियों, सदस्यों तथा सभी संगतों का विशेष योगदान रहा। वातावरण 'वाहेगुरू जी का खालसा, वाहेगुरू जी की फतेह' के जयकारों से गूंज उठा। सुबह छह बजे प्रभातफेरी का स्वागत गुरुद्वारा साहिब के दीवान हाल में किया गया। तत्पश्चात गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूप को कीर्तन करते हुए गुरमत समागम स्थल पंडाल तक ले जाया गया। वहां सुबह दस बजे से दोपहर तीन बजे तक दिव्य दीवान सजाया गया। दीवान में हजूरी रागी गुरदेव सिंह, बेअन्त सिंह, अमरपाल सिंह, जतिंदर सिंह, नरेंद्र सिंह तथा तीनों स्कूल गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज, गुरु ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.