सहारनपुर, जनवरी 4 -- सहारनपुर। रविवार को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा कमेटी की मेडिकल काउंसिल द्वारा स्थानीय गुरुद्वारा रोड पर निर्धारित स्थल पर जनहित में श्री गुरु तेग बहादुर साहिब चैरिटेबल क्लिनिक शुरू करने के लिए अरदास की गई। यह क्लिनिक श्री गुरु तेग बहादर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित है। कार्यक्रम की शुरुआत साहिब श्री गुरु ग्रंथ साहिब के प्रकाश के साथ हुई, जिसके पश्चात संगत द्वारा श्री सुखमनी साहिब जी का पाठ किया गया। इसके बाद गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के हेड ग्रंथी ज्ञानी अमरपाल सिंह ने अरदास करवाई। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के डिस्पेंसरी इंचार्ज एमपी सिंह चावला ने बताया कि समिति की घोषणा के अनुरूप संगत के सहयोग से क्लिनिक का निर्माण एवं फिटिंग कार्य पूर्ण कर लिया गया है। डॉ सी एस आनन्द, डॉ रजनीश सिंघल, डॉ अभिनव अरोड़ा...