जमशेदपुर, दिसम्बर 19 -- श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350 साल शहादत एवं चारों साहिबजादे माता गुजरी जी की शहादत को समर्पित 21 दिसंबर को तार कंपनी गुरुद्वारा से निकलेगा। मुसाबनी गुरुद्वारा पहुंचने वाले शहीदी नगर कीर्तन को बेहतर तरीके से व्यवस्था करने के लिए सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की टीम घाटशिला गुरुद्वारा पहुंचकर गुरुद्वारा कमेटी के साथ संयुक्त बैठक की। शहीदी नगर कीर्तन के समापन को बेहतर तरीके से व्यवस्था करने के लिए रूपरेखा तय की गई। मौके पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह को तीन वर्ष के लिए प्रधान बनाए जाने पर घाटशिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने भगवान सिंह, चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, महासचिव गुरुचरण सिंह बिल्ला, सलाहकार सुरेंद्र सिंह शिंदे को सरोपा भेंट कर स्वागत किया। मौके पर सेंट्रल कमेटी ने घाटशिला गुरुद्...