रामगढ़, अगस्त 29 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ में श्री गुरु तेगबहादुर साहिब के 350 वें शहीदी नगर कीर्तन का रामगढ़ में गुरुवार को भव्य स्वागत किया गया। शहीदी नगर कीर्तन जत्था का रामगढ़ सिख समाज ने टोल प्लाजा से अगवाई की। रास्ते में ओय पंजाबी ढाबा, नानक ढाबा और सैनी ढाबा ने नगर कीर्तन का जोरदार स्वागत किया गया। यहां से शहीदी नगर यात्रा श्री गुरु नानक स्कूल में पहुंची। यहां बाबाओं ने अरदास कर भव्य स्वागत किया। शहीदी नगर कीर्तन यात्रा बिजुलिया स्वर्गीय गुरदीत सिंह के यहां पहुंची, यहां सरदार भूपेंद्र सिंह जॉली के परिवार की ओर से भव्य स्वागत किया गया। रामगढ़ की सिख साध संगत ने नगर कीर्तन का रूप लेकर सबद कीर्तन करते हुए सुभाष चौक पहुंचे। सुभाष चौक के समीप रामगढ़ गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, रामगढ़ श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल कमेटी, श्री गुरु ना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.