काशीपुर, जनवरी 5 -- काशीपुर। सिक्खों के दसवें गुरु साहिब श्री गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर सोमवार को विशाल नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन में गुरु गोविन्द सिंह के पावन नाम की धूम रही। यहां महिलाओं ने कीर्तन किया। फूलों से सजी पालकी आकर्षण का मुख्य केंद्र रहीं। सोमवार को क्षेत्र के सिक्ख समाज के लोग मौहल्ला पक्काकोट स्थित गुरूद्वारा श्री ननकाना साहिब (बड़ा गुरूद्वारा) में एकत्रित हुए। यहां से गुरूद्वारा श्री ननकाना साहिब प्रमुख बाबा सुरेन्द्र सिंह दिल्ली वालों की अगुवाई में विशाल एवं भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। भव्यता पूर्वक निकाले गये नगर कीर्तन में सबसे आगे युवा निशान साहिब को लेकर चल रहे थे। उनके पीछे तमाम संगत गुरवाणी का उद्घोष करती चल रही थी। काली मंदिर रोड से गंगे बाबा मंदिर चौक, किला तिराहा, मुख्य बाजार, एमपी चौक, चीमा चौराह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.