चाईबासा, दिसम्बर 25 -- चाईबासा । चाईबासा गुरूद्वारा नानक दरबार में श्री गुरु गोबिंद जी का प्रकाश गुरुपर्व मनाया गया । श्रद्धा एवं भक्ति के माहौल में ग्रंथी प्रताप सिंह जी ने अरदास करके श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का श्री अखंड पाठ आरंभ किया l संपूर्णता शनिवार 27 दिसंबर को होगी। श्री अखंड पाठ लगातार अड़तालीस घंटे यानि दो दिन तक चलेगा । पाँच ग्रंथी दो-दो घंटे तक बारी बारी से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के 1430 अंगों (पृष्ठों) का पाठ करेंगे ।श्री गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष गुरमुख सिंह खोखर ने सभी श्रद्धालुओं को श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश गुरुपर्व की अग्रिम हार्दिक बधाई दी । उन्होंने बताया कि गुरुपर्व में झींकपानी, केशरगढ़िया और राजखरसांवा की संगत भी शामिल होगी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...