रामगढ़, जनवरी 4 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि साहिब श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज के पावन प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में रामगढ़ शहर में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से लगातार धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को प्रकाश उत्सव के पांचवें दिन तड़के प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी की अगुवाई निशान साहेब लेकर गुरजोत सिंह सैनी ने की। प्रभात फेरी गुरुद्वारा साहब से प्रारंभ होकर किला मंदिर, लोहार टोला, चट्टी बाजार, झंडा चौक और मेन रोड होते हुए पुनः गुरुद्वारा साहब पहुंची। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने गुरु वाणी का जाप करते हुए उत्साह और श्रद्धा के साथ सहभागिता निभाई। गुरुद्वारा साहब पहुंचने पर स्त्री साध संगत की ओर से सेवा का आयोजन किया गया, जहां श्रद्धालुओं के लिए चाय-नाश्ते की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर निशान साहेब पर फूलों की मालाएं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.