हरिद्वार, दिसम्बर 31 -- श्री गुरु गोरखनाथ व्यापार मंडल की संरक्षणगणों की बैठक में सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर दिनेश साहू, महामंत्री पद पर चिराग कीर्तिपाल व कोषाध्यक्ष पद पर विनीत यादव निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए हैं। संरक्षक धर्मपाल और तेज प्रकाश साहू ने कहा कि यह चुनाव दो वर्ष के लिए होता है। संरक्षक मोहन गोस्वामी, राहुल शर्मा और विकास तांत्रिवाल ने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि नये पदाधिकारी व्यापारी एकता को मजबूत बनाए रखते हुए व्यापारियों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। संरक्षक कृष्ण लाल गुलाटी, सिंधु बजाज, राजेश अग्रवाल, सुनील त्यागी ने अपेक्षा की कि संगठन कार्यकारिणी बैठक माह में कम से कम एक बार तथा आम सभा तीन माह में एक बार अवश्य होनी चाहिए। नव निर्वाचित अध्यक्ष दिनेश साहू ने निर्विरोध निर्वाचन के लिए व्यापारी समाज और पदाधिकारियों को...