हल्द्वानी, जनवरी 5 -- हल्द्वानी, संवाददाता। श्री गुरु गोविंद सिंह साहिब जी के 359वें प्रकाश पर्व पर रामलीला मैदान में सोमवार को भव्य धार्मिक दीवान का आयोजन किया गया। पालकी साहिब में फूलों से सुसज्जित श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की हजूरी में रागी जत्थों ने कीर्तन और गुरुवाणी से संगत को निहाल किया। बड़ी संख्या में संगत ने गुरुवाणी का आनंद लिया और गुरु के जीवन से प्रेरणा ग्रहण की। कार्यक्रम में मनजिंदर सिंह (फतेहगढ़ साहिब) ने मधुर कीर्तन से दीवान सजाया। कंवलजीत सिंह (नूर अमृतसर) ने गुरु गोबिंद सिंह जी के त्याग व बलिदान पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उन्होंने अपने पूरे परिवार को धर्म के लिए न्यौछावर कर दिया। कथावाचक ज्ञानी सिमरनजीत सिंह ने कहा कि गुरू ने सिख धर्म को नई दिशा प्रदान की। पंजोखरा साहिब के गुरकीरत सिंह ने गुरबाणी गायन से संगत को निहाल ...