गोपालगंज, दिसम्बर 11 -- उचकागांव, एक संवाददाता। मीरगंज थाना क्षेत्र के कुसौंधी स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में चल रहे शिव कथा पुराण में गुरुवार की रात्रि भगवान श्री गणेश के जन्म और बाल-लीला का दिव्य वर्णन श्रद्धालुओं को सुनाया गया। कथा वाचिका ब्रजिका शुभि दुबे ने अपने सुमधुर व संगीतमयी शैली में प्रथम पूज्य श्री गणेश के जन्म, माता पार्वती द्वारा उबटन से बालक की रचना, शिवजी के क्रोध, गणेशजी का सिर धड़ से अलग होने और तत्पश्चात हाथी का मस्तक लगाकर देवताओं में प्रथम स्थान मिलने की कथा को इतने भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया कि पूरा पंडाल भक्ति रस में डूब गया। कहा कि श्री गणेश ज्ञान, विनम्रता, बाधाओं को दूर करने और हर कार्य के शुभारंभ का प्रतीक हैं। उनके संदेश जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता की राह खोलते हैं। कथा सुनने के लिए यूपी के सरेया, काशी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.