हरदोई, जनवरी 23 -- शाहाबाद। कसबे में श्री खाटू श्याम करोली बाबा सेवा समिति के तत्वावधान में शुक्रवार की दोपहर श्री श्याम खाटू की भव्य निशान शोभायात्रा निकाली गई। मोहल्ला दिलेरगंज के गायत्री मंदिर से शुरू होकर नगर के घास मंडी तिराहा, घंटाघर मार्ग, चौक होते हुए नगर भ्रमण करते हुए श्री खाटू श्याम मंदिर परिसर में यात्रा पहुंची। यहां पर खाटू जी के पूजन के पश्चात संकीर्तन स्थल राम वाटिका पहुंचकर इस यात्रा का समापन किया गया। शोभा यात्रा में शामिल श्याम प्रेमियों के जयकारे से पूरा नगर ही भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुगण श्याम धूम पर जमकर झूम उठे। यात्रा में जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर शोभा यात्रा का स्वागत किया। शोभा यात्रा में सम्मिलित विशालकाय गोरिल्ला की जोड़ी आकर्षण का केंद्र बनी रही। गोरिल्ला डांस ने सभी का मनोरंजन किया। वही पंजाबी भांगड़ा की...