कोडरमा, फरवरी 14 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। श्री कोडरमा गौशाला समिति के कार्यकारिणी बैठक स्थानीय शिववाटिका में हुई। बैठक की शुरुआत गायत्री वंदना के साथ हुई। बैठक में पुराने कार्यों की समीक्षा की गई और कई नई योजनाओं को सर्वसमिति से मंजूरी दी गई। बैठक में बताया गया कि कई दानदाताओं द्वारा गौशाला के लिए शेड निर्माण के लिए राशि उपलब्ध कराई गई है, जिसका निर्माण कार्य प्रगति पर है। इस शेड में लगभग सौ गोवंशों को रखा जाएगा। गौशाला परिसर में एक भव्य राधा-कृष्ण मंदिर निर्माण का प्रस्ताव कमल केड़िया द्वारा दिया गया, जिसे जल्द ही शुरू किया जाएगा। हरा चारा और जैविक खाद के उत्पादन को दोगुना करने का लक्ष्य रखा गया है। बैठक में संरक्षक श्याम सुंदर सिंघानिया, कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप केडिया, कार्यकारी सचिव अरुण मोदी, सचिव ओम प्रकाश खेतान, कोषाध्यक्ष अ...