शामली, जून 12 -- गांव बुच्चखेड़ी में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन देवी मीनू वृंदा ने बताया कि श्री कृष्ण ही सत्य है और अनंत स्वरूप है। देवी मीनू वृंदा ने बताया कि भगवान श्री कृष्णा पृथ्वी पर अपने भक्तों को दर्शन देने और अपने बैरियों का विनाश करने के लिए आते हैं। भगवान का स्वरूप सच्चिदानंद पूर्ण है। महर्षि कश्यप की पत्नी अदिति जो देवताओं की माता है को महर्षि कश्यप ने प्रोव्रत का उपदेश दिया। जिसके फल स्वरुप वामन भगवान का अवतार हुआ। राजा बलि से तीन पग भूमि मांगी। इसके बाद भगवान श्री राम जी का प्रकटीकरण, श्री राम जी का विवाह, श्री राम जी के वनागमन की कथा सुनाई। श्री कृष्ण का कारागार में जन्म लेकर वासुदेव द्वारा गोकुल में जाकर वहां योग माया को लेकर आना की कथा का वृतांत सुनाया। योग माया ने कंस के हाथ से छुटकारा भविष्यवाणी की तुझे मरने वा...