रामगढ़, दिसम्बर 1 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि । रामगढ़ के विकास नगर स्थित श्री कृष्ण विद्या मंदिर में सोमवार को गीता जयंती पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में स्वाध्याय परिवार रामगढ़ से आए प्रमुख अतिथियों प्रफुल्ल कुमार, राजेश कुमार मिश्रा, कृष्ण गोस्वामी और रवि भूषण दयाल का विद्यालय परिवार की ओर से हार्दिक स्वागत किया गया। विद्यालय के प्राचार्य एम कृष्णा चंद्रा ने अतिथियों को सम्मानित करते हुए उनके बहुमूल्य समय और गीता उपदेश साझा करने के लिए आभार व्यक्त किया। प्राचार्य के आग्रह पर प्रफुल्ल कुमार ने गीता के अनेक श्लोकों का पाठ कर उनका भावार्थ छात्रों को समझाया। उन्होंने श्रीकृष्ण की ओर से कुरुक्षेत्र में अर्जुन को दिए गए उपदेश कर्म करते रहो, फल की चिंता मत करो पर विशेष जोर दिया। इन प्रेरक उपदेशों से प्रेरित होकर छात्रों ने भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.