लोहरदगा, अगस्त 19 -- लोहरदगा, संवाददाता।श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर रविवार रात लोहरदगा शहर के हटिया गार्डेन में झूलन महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें श्रद्धालुओं ने झूलन और जीवंत झांकी का आनंद उठाते हुए भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं से स्वयं को अवगत कराया। जीवंत झांकी में स्थानीय युवाओं और छोटे बच्चों ने श्री कृष्ण लीला से जुड़ी विभिन्न झांकियों का जीवंत मंचन किया। इनमें राधा कृष्ण, रामेश्वरम पूजन, गीता उपदेश, परशुराम द्वारा सुदर्शन दान, वामन अवतार राजा बली, राजा परीक्षित को सर्पदंश, मेघनाद कटा हुआ सिर, तंत्र साधना भूत-पिशाच टोली, जैसी लीलाओं का विशेष प्रदर्शन किया गया। इसमें मुख्य आकर्षण का मेघनाद कटा हुआ सिर, तंत्र साधना भूत पिशाच टोली रही। आयोजन समिति सदस्य आशुतोष पाठक ने बताया कि इस झूलन महोत्सव को जीता जागता झूलन भी कहते हैं। जो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.