मुरादाबाद, दिसम्बर 3 -- मुरादाबाद। सूर्य नगर लाइनपार के साथ श्रीमद्भागवत कथा में बुधवार को कथा व्यास कृष्ण कांत शास्त्री ने कथा आरंभ भजन से किया। उन्होंने बताया कि श्री कृष्ण ने गोपियों संग रासलीला कर प्रेम रस की बरसात की। इस दौरान उन्होंने भजनों की प्रस्तुति कर श्रद्धालुओं को थिरकने के लिए विवश कर दिया। इस दौरान हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्णा कृष्णा हरे हरे... महामंत्र की धुन पर श्रद्धालु झूमते रहे। पूरा पंडाल श्री कृष्ण कीभक्ति से सराबोर हो गया। व्यवस्था में रचना शर्मा, शुक्लानी, सीनू, लक्ष्मी, मीना, आशा, कुंती आदि रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...