कटिहार, फरवरी 3 -- कटिहार। निज संवाददाता श्री कृष्ण गौशाला में आध्यात्मिक वातावरण में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिले भर से आए श्रद्धालुओं सामाजिक कार्यकर्ताओं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा युवाओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। गौशाला परिसर भगवा ध्वजों, धर्म ध्वजों और सांस्कृतिक संदेशों से सुसज्जित था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रांत प्रचारक प्रवीर थे। उन्होंने युवाओं से सेवा, संगठन और संस्कार के मार्ग पर चलकर राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। अध्यक्षता गौशाला समिति के उपाध्यक्ष राजीव जायसवाल ने की। गायत्री परिवार के सदानंद पोद्दार ने यज्ञ, संस्कार और नैतिक जीवन शैली के माध्यम से समाज जागरण की आवश्यकता बताई।मंच संचालन आशीष झा ने किया। सम्मेलन का समापन राष्ट्र वंदना, गौ माता...