हापुड़, जनवरी 31 -- क्षेत्र के कल्याणपुर स्थित प्राचीन सिद्धपीठ श्री कल्याणेश्वर महादेव मंदिर को लेकर एक बार फिर विवाद सामने आया है। मंदिर की समिति बनाए जाने को लेकर स्वामी सूर्यानन्द गिरि महाराज और ग्राम सभा कल्याणपुर ने मिलकर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है। स्वामी सूर्यानन्द गिरि महाराज का कहना है कि श्री कल्याणेश्वर महादेव मंदिर प्रारंभ से ही श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा के अंतर्गत आता रहा है। मंदिर की देखरेख और व्यवस्था वर्षों से जूना अखाड़े के साधु-संत ही करते आ रहे हैं। ऐसे में जूना अखाड़े के विरुद्ध जाना सनातन का अपमान है। उन्होंने बताया कि मंदिर के पास लगभग 60 बीघा कृषि भूमि भी है, उपरोक्त भूमि के लालच में कुछ लोग समिति बनाकर मंदिर पर कब्जा करना चाहते है, जबकि जिसकी देखरेख भी अब तक अखाड़े के माध्यम से होती रही है। वर्तमान में मंदिर की सेवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.