काशीपुर, सितम्बर 21 -- काशीपुर। श्री पंचम पातशाही के प्रकटोत्सव पर श्री आनंदपुर ट्रस्ट द्वारा आदर्श धाम भोगपुर में ब्लड डोनेशन एवं फ्री ब्लड टेस्ट कैंप आयोजित किया गया। कैंप में 50 लोगों ने रक्तदान किया, जबकि सैकड़ों लोगों ने अपने ब्लड की जांच करवाई। आयोजन में विमल संत, आनंद संत, आनंद महात्मा और बहन शिवानी का विशेष योगदान रहा। वहीं एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय ब्लड बैंक की टीम ने सहयोग किया। कार्यक्रम में त्रिलोक अरोड़ा, संजीव अरोड़ा, आनंद मल्होत्रा, प्रीत ढींगरा, सचिन अरोड़ा और अजय अंश अरोड़ा भी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.