भागलपुर, मार्च 24 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) सबौर में श्री अन्न उत्पादन, प्रसंस्करण एवं विपणन पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम रविवार को संपन्न हो गया। समापन कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार कृषि कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मुकेश कुमार सिन्हा ने की। उन्होंने कहा कि श्री अन्न (मिलेट्स) की खेती पोषण सुरक्षा, पर्यावरण संतुलन और आर्थिक रूप से भी लाभदायक है। उन्होंने किसानों से इस फसल को अपनाने और आधुनिक तकनीकों के जरिए उत्पादन बढ़ाने का आह्वान किया। मिलेट्स वैल्यू चेन उत्कृष्टता केंद्र के तत्वावधान में प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इसका विषय श्री अन्न उत्पादन तकनीक, प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन और विपणन की रणनीतियां रखी गई थी। डॉ. महेश कुमार सिंह ने बताया कि यह प्रशिक्षण किसानों और उद्यमियों को नई तकनीकों से अवगत कराएग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.