अलीगढ़, फरवरी 19 -- अलीगढ़। श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर में महा शिवरात्रि के कार्यक्रमों के क्रम में बुधवार को भगवान शिव का रुद्राभिषेक हुआ। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारा देश शाम तक चला। दोपहर में मंदिर समिति के सदस्यों ने भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। इसके बाद भंडारे की तैयारी हुई। मंदिर परिसर में भक्तों को बैठाकर भंडारा वितरण की व्यवस्था शुरु की गई। दोपहर दो बजे भंडारा शुरु हुआ जो देर शाम तक चला। कार्यक्रम में देवेंद्र वार्ष्णेय, मधुकर आर्य, अनिल बजाज, मुकेश कुमार, अमन वार्ष्णेय, देवेश वार्ष्णेय, गोपेश चंद, देवेंद्र सराफ, दिनेश वर्मा, सौरभ वर्मा, रजत गोस्वामी, श्याम, राजू गणपत, गोपेश चंद्र, दिनेश वर्मा शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.