रामगढ़, दिसम्बर 16 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। श्री अग्रसेन स्कूल भुरकुंडा में सोमवार को राइफल और पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों के सम्मान में समारोह का आयोजन हुआ। इन खिलाड़ियों ने रांची के नामकुम स्थित आरके आनंद राइफल शूटिंग रेंज में झारखंड ओलिंपिक एसोसिएशन के तत्वावधान में 10 से 13 दिसंबर तक आयोजित शूटिंग चैंपियनशिप में 3 गोल्ड, 3 सिल्वर और 4 ब्रोंज मेडल जीता है। चैंपियनशिप में राज्य के विभिन्न स्कूलों से प्रतिभागी शामिल हुए थे। समारोह का उदघाटन मुख्य अतिथि रामगढ़ जिला सहकारिता पदाधिकारी मनोज कुमार, रोटेरियन अमित अग्रवाल, स्कूल के निदेशक प्रवीण राजगढ़िया, प्राचार्य विवेक प्रधान और मुख्तार सिंह ने संयुक्त रूप से किया। मुख्य अतिथि ने मेडल जीतने वाले सभी खिलाड़ियों समेत उनके कोच खेल शिक्षक आयुष मजुमदार व मंजू कुमारी को...