कानपुर, दिसम्बर 22 -- श्री अग्रसेन सभा लाल बंगला ने रविवार को 18 कुण्डीय 10वां अग्रकुल समृद्धि महालक्ष्मी यज्ञ का आयोजन किया। यज्ञ में वैदिक विधि विधान से यज्ञ के पुरोहित आनंद आर्य ने कल्याणकारी प्रवचनों और पर्यावरण की शुद्धि राष्ट्र और समाज की समृद्धि विकास के लिए यज्ञकुंड में आहुतियां डाली गई। यज्ञ में 72 यजमान दंपतियों समेत सैकड़ों अग्रबंधुओं ने परिवार सहित सामूहिक हवन कर विश्व कल्याण की कामना की। यज्ञ संयोजक श्री हनुमान प्रसाद गर्ग जी ने यज्ञ के महत्व की जानकारी देते हुए अग्रबंधुओं से एकता का आह्वान किया। संयोजक लोकेश बंसल, मनोज अग्रवाल, बावन दास अग्रवाल, संजय कुमार अग्रवाल, अजय मित्तल, राकेश कुमार अग्रवाल, राजीव, कुणाल बंसल, संजीव अग्रवाल, योगेश अग्रवाल, शशि अग्रवाल, नेहा अग्रवाल, कविता अग्रवाल, मनोज मित्तल सहित संस्था के सदस्य व पदा...