हरिद्वार, मई 8 -- हरिद्वार। श्री अखंड परशुराम अखाड़े की ओर से भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में 11 मई को आयोजित की जा रही शोभायात्रा को स्थगित कर दिया गया है। श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने जानकारी देते हुए बताया कि पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा निर्दोष पर्यटकों की हत्या किए जाने पर भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों पर की गयी कार्रवाई के बाद पाकिस्तान द्वारा सीमा पर की गयी गोलीबारी में कई नागरिक व भारतीय सेना के जवान शहीद हो गए हैं। इसे देखते हुए शोभायात्रा को स्थगित करने का निर्णय लिया गया। शोभायात्रा के स्थान पर 11 मई को मालवीय घाट ऋषिकुल घाट पर एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.