जमशेदपुर, जुलाई 6 -- जमशेदपुर। कौमी सिख मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष सह अधिवक्ता कुलबिंदर सिंह ने अकाली दल अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री पंजाब सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब के पांच सिंह साहिबान द्वारा की गई कार्रवाई को पंथिक मर्यादा के खिलाफ बताया है। अधिवक्ता के अनुसार उनका यह फैसला सिखों के शीर्ष तख्त (धार्मिक पीठ) के अधिकार का हनन एवं चुनौती है, जिसे कोई भी सच्चा सिख स्वीकार नहीं करेगा। कुलबिंदर सिंह ने तख्त प्रबंधन कमेटी के प्रधान सरदार जगजोत सिंह सोही एवं महासचिव सरदार इंद्रजीत सिंह से आग्रह किया है कि वे श्री अकाल तख्त साहिब के फैसले को चुनौती देने वाले सिंह साहिबान के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई धार्मिक परम्परा के अनुसार कर नजीर पेश करें। कुलविंदर सिंह ने कमेटी से यह भी आग्रह किया है कि इन्हें पंथ के इतिहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.