गिरडीह, जनवरी 6 -- डुमरी, प्रतिनिधि। एकल श्रीहरि सत्संग समिति डुमरी संच के द्वारा सोमवार को रेलवे फाटक रांगामाटी के समीप स्थित शिव मंदिर परिसर में निमियांघाट उपसंच के 10 ग्रामों के श्रीहरि कथा सत्संग समिति से जुड़े सदस्यों के बीच श्रीहरि सत्संग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रतिभागियों के बीच भजन कीर्तन की प्रतियोगिता की गई और प्रथम व द्वितीय स्थान पर सफल होने वाले प्रतिभागी को हनुमान चालीसा देकर सम्मानित किया गया। मौके पर एकल अभियान डुमरी संच के अध्यक्ष शिव कुमार जयसवाल, संच प्रमुख नारायण रजक, करमचंद महतो, संच व्यास सुनीता देवी, एकल विद्यालय की आचार्य कौशल्या देवी, कुंती देवी, चंपा देवी सहित दर्जनों महिलाएं उपस्थित थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...