चंदौली, दिसम्बर 8 -- नौगढ़। योग माया आश्रम राधा कृष्ण घाट (जयमोहनी पोस्ता) परिसर में दस दिवसीय श्रीहरि कथा, ज्ञान यज्ञ एवं जल तपस्या का आयोजन 16 जनवरी से होगा। योग माया आश्रम के संरक्षक स्वामी प्रदीपानंद महाराज ने बताया कि आयोजन में प्रतिदिन सुबह 05 बजे से जल तपस्या, शाम सात बजे ज्ञानयज्ञ, दोपहर 12 से शाम 3 बजे तक संगीतमयी श्रीराम कथा का आयोजन कथावाचिका साध्वी रानी पांडेय के मुखारविंद से किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...